फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If the loan is repaid on time, the bank limit will be created for the pavement shopkeepers.

Mahoba News: समय पर लोन अदा करने पर पटरी दुकानदारों की बनेगी बैंक लिमिट

Sat, 24 Jan 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 24 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
If the loan is repaid on time, the bank limit will be created for the pavement shopkeepers.
चरखारी (महोबा)। पालिका कार्यालय में पीएम स्वनिधि शिविर का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से तहत ऋण लेने और समय पर किश्त अदायगी करने वाले वेंडर्स को आगे भी लाभ मिलेंगे। तीनों किश्तों की अदायगी पर उन्हें बैंक की ओर से लिमिट जारी की जाएगी। उन्होंने लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय ऋण की जानकारी दी।
विज्ञापन

तृतीय ऋण ले चुके लाभार्थी समीर और रोहित के लिमिट कार्ड भी जारी किए गए। बताया कि छोटे पटरी दुकानदारों के विकास के लिए यह योजना शुरू की है। जिसमें 10 हजार के लेकर 50 हजार तक का ऋण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का काम किया जा रहा है। उनके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बैंक लिमिट बनाई जाएगी। ताकि, वह बड़े व्यवसायी बन सके। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, ईओ अमरजीत, सीएमएम नीलम गंगेले, लिपिक अय्यूब खां, एसबीआई प्रबंधक प्रदीप कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक गौरव अग्रवाल, प्रवीण रिछारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed