फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If a child does not attend school for two days, teachers will visit their home

Mahoba News: बच्चा दो दिन स्कूल नहीं पहुंचा तो घर तक पहुंचेंगे शिक्षक

Tue, 30 Jun 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
If a child does not attend school for two days, teachers will visit their home
-परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अब यदि कोई छात्र लगातार दो दिन तक विद्यालय नहीं आता है तो संबंधित शिक्षक उसके घर जाकर अनुपस्थिति का कारण जानेंगे और अभिभावकों से बातचीत कर बच्चे को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश जारी किए हैं।

इस बार सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिले में करीब 840 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 75 हजार बच्चे नामांकित हैं। विभाग का लक्ष्य सिर्फ नामांकन बढ़ाना ही नहीं बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कर उनकी पढ़ाई में भी सुधार लाना है। इस उद्देश्य से विद्यालय खुलते ही शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई बच्चा लगातार दो दिन तक अनुपस्थित रहता है तो शिक्षक उसके घर पहुंचकर कारण की जानकारी लेंगे। जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को नियमित पढ़ाई के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed