{"_id":"57f92f0d4f1c1b0c2f26f5e5","slug":"i-am-crushed-by-the-dumper-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने आई महिला को डंफर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज कराने आई महिला को डंफर ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में थाना कबरई से 20 कदम की दूरी पर तेज रफ्तार डंफर ने सड़क किनारे बैठी महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने पुत्र के साथ इलाज कराने के लिए कबरई आई थी। पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के ग्राम रीवन निवासी मन्ती (46) पत्नी बंदर कुशवाहा बुखार होने पर अपने पुत्र रामपाल के साथ इलाज कराने के लिए कस्बा कबरई आई थी। थाना कबरई से बीस कदम की दूरी पर प्राइवेट क्लीनिक में उपचार कराने के बाद रामपाल मेडिकल से दवा लेने लगा और मंती
सड़क किनारे बैठ गई। तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने महिला को कुचल दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद भाग रहे डंफर को पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।