फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Husband sets fire due to dispute with Tani, condition critical

पत्नी से विवाद होने पर पति ने लगाई आग, हालत गंभीर

Tue, 06 Aug 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Husband sets fire due to dispute with Tani, condition critical
महोबा। थाना खरेला के ग्राम पड़ोरा में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने पहले पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन वह बचकर भाग निकली। तब पति ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पड़ोरा निवासी हरीबाबू (45) पुत्र धुंधा अहिरवार मजदूरी करता है। शराब का लती होने के चलते आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता है। सोमवार की रात पति का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने पहले पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन झीना झपटी कर महिला किसी तरह भाग निकली। तब हरीराम ने स्वयं अपने शरीर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटें उठने पर पड़ोसी दौड़ पड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक युवक बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। सूचना पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed