{"_id":"5da366f78ebc3e93d0285fbd","slug":"hungama-mahoba-news-knp5194915199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, लगाया जाम
विज्ञापन
महोबा-नौगांव मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण
- फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में डाक्टर के गलत इंजेक्शन से महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया। अस्पताल के बाहर महोबा-नौगांव मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन दोषी डॉक्टर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने व मुआवजा दिए जाने की मांग पर डटे रहे। बवाल की आशंका को लेकर जिले भर का फोर्स तैनात रहा।
गौरतलब है कि थाना अजनर के ग्राम मवइया निवासी भागवती (55) पत्नी करन सिंह को कमर व पैर में दर्द होने पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर लाया गया था। जहां डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही महिला की हालत बिगड़ गई थी। तब पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह परिजनों के साथ महिला को स्वयं जिला अस्पताल लाए। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। रविवार की दोपहर बाद महिला को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। जिससे पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया और बवाल की आशंका को लेकर पहले से ही पीएचसी जैतपुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस से पीएम के बाद परिजन शव को लेकर पीएचसी जैतपुर पहुंचे और अस्पताल के बाहर महोबा-नौगांव मार्ग में शाम करीब 5 बजे जाम लगा दिया। इस दौरान दोषी डॉक्टर पर बाहर से इंजेक्शन मंगाकर लगाने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। परिजनों व ग्रामीणों के साथ जाम लगाए मृतका के पति का कहना था कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए और उचित मुआवजा दिलाया जाए। परिजनों का ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस फोर्स जाम खुलवाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अवध सिंह के समझाने-बुझाने के बाद भी ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। शाम पांच बजे से सात बजे तक जाम नहीं खुल सका। ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।