फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   How fearlessly voter turnout

निर्भीक होकर मतदाता करें मतदान

Mon, 30 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/ अमर उजाला महोबा। Updated Mon, 30 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
How fearlessly voter turnout
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और
विज्ञापन
निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगा। उन्हाेंने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपनी-अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी और ईवीएम संचालन की जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
जिलाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के ईवीएम प्रशिक्षण के मौके पर बोल रहे थे। उन्हाेंने ईवीएम में जीरो करके मतदान शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्राें के सौ मीटर परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को आने की अनुमति न दी जाए। उन्हाेंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों से पीठासीन अधिकारियों के नंबर लेने के निर्देश दिए। जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि  राजनैतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियाें के बस्ते पोलिंग बूथ से 200 मीटर की दूरी पर ही लगाए जाएं। साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों को पोलिंग बूथों में जाकर जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग बूथों का रूट देखने का भी आदेश दिया। जिससे मतदाताओं को पोलिंग बूथ जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, प्रशिक्षक आरपी चौधरी व प्रशिक्षक योगेंद्र शर्मा और पीके दीक्षित ने ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed