फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Household of two houses destroyed in fire

अग्निकांड में दो घर की गृहस्थी जलकर राख

Fri, 08 May 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Fri, 08 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Household of two houses destroyed in fire
जिले में दो अलग-अलग स्थानाें पर अग्निकांड में दो घराेें की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणाें ने दो घंटा मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड की घटना में दोनों गृहस्वामियाें की तकरीबन 80 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना खन्ना के ग्राम सुरहा निवासी बब्बू पुत्र दुर्गा कुशवाहा घर में ताला डालकर अपने परिवार के साथ गांव में भागवत कथा सुनने गया था। तभी अचानक उसके घर में आग लग गई। मकान से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण एकजुट होकर शोर मचाते हुए दौड़ पड़े और आनन-फानन में गृहस्वामी को सूचना दी। मौके पर पहुंच गृहस्वामी ग्रामीणाें के साथ हैंडपंपाें और कुआें से आग बुझाने में जुट गया। तकरीबन दो घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक घर में रखा 30 क्विंटल भूसा, 50 किलो मसूर, चार क्विंटल गेहूं सहित 80 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। उधर ग्राम भरवारा निवासी राजेश सक्सेना घर पर खाना बन रहा था। वह घर के पीछे बने पशुबाड़े  में जानवराें को चारा डालने गया था। तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। जिससे परिजन घर से शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आए। शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़ पडे़ और हैंडपंप व कुआें से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। तकरीबन ढाई घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर में रखा दस क्विंटल गेहूं, दो बोरी मटर व अन्य गृहस्थी का सामान सहित 20 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed