फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   hotspot zone ends, shops will open from 10 am to 6 pm

हॉटस्पॉट जोन समाप्त, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
hotspot zone ends, shops will open from 10 am to 6 pm
संवाद न्यूज एजेंसी महोबा। शहर में दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर शहर को तीन किमी हॉटस्पाट कर दिया गया था लेकिन 21 दिन के अंदर कोरोना का नया मरीज न मिलने पर बुधवार से हॉटस्पॉट जोन समाप्त कर दिया गया। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए शहर की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि दुकानें खोलने के अलग अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में 31 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक स्थल, जिम, शॉपिंग मॉल व सामाजिक, राजनैतिक धार्मिक गतिविधियां बंद रहेंगी। जिले में हॉटस्पॉट जोन के बाहर सभी प्रकार की औद्योगिक गतिविधियों की सशर्त अनुमति होगी। डीएम ने कहा कि जनपद में जो भी दुकानें खुलेगी, उनके सभी दुकानदारों को मास्क व ग्लब्स का प्रयोग करना होगा। दुकान में सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। जिससे आने वाले सभी लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। डीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कोई भी साप्ताहिक मंडी नही लगेगी। ग्रामीण क्षेत्र में साप्ताहिक मंडी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लगाई जा सकती है। रेस्टोरेंट में केवल होम डिलीवरी की अनुमति है। मिठाई की दुकान में केवल बेचने का कार्य किया जाएगा। शादी में 20 लोगों से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं है। प्राईवेट अस्पतालों को इमरजेंसी व आवश्यक ऑपरेशन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति जरूरी है। इंसेट जिले में इस दिन खुलेंगी यह दुकानें जिलाधिकारी ने टाइल्स, हैंडपंप, सेनेटरी, सरिया, लोहा, पेंट्स की दुकानें, ईटें, बालू, सीमेंट, ऑपटीशियन, गैस चूल्हा रिपेयरिंग, हवा पंचर टायर टयूब, कोयला व पत्थर की टालें, ऑटोमोबाइल्स पार्ट्स, सर्विस सेंटर, टॉयर की दुकानें, कंप्यूटर फोटो स्टेट, मोबाइल, मोबाईल रिपयेरिंग, प्रिटिंग प्रेस, टेंट हाउस, बैल्डिंग व खराद मशीनों की दुकानें, मेडीसन, क्लीनिक, किराना की दुकान, दूध की दुकान, बेकरी, स्टेशनरी की दुकानें साप्ताहिक बंदी को छोड़कर हॉटस्पॉट जोन की परिधि के बाहर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जाएगी। - कपड़े की दुकानें (रेडीमेड कपड़ा, साड़ी, कपड़ा, फैंसी स्टोर) मंगलवार, वृहस्पतिवार व शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जाएगी। - सोना-चांदी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, घड़ी, बर्तन, जनरल स्टोर, कांच की चूड़ियां, जूते की दुकान, क्राकरी की दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed