फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   hospital,help,covid 19,oxygen,blood

विश्व हिंदू महासंघ ने बनाई हेल्प डेस्क

Thu, 29 Apr 2021 05:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
hospital,help,covid 19,oxygen,blood
महोबा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्व हिंदू महासंघ ने हेल्प डेस्क स्थापित की है। मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता अस्पताल आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की व्यवस्था से लेकर ब्लड भी उपलब्ध कराएंगे। ताकि जानकारी के अभाव में मरीज भटक नहीं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं। बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन 80 से सौ मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। जबकि अब तक 24 लोग जान गवां चुके हैं। हालत बिगड़ने पर मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन मिल पाना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। जानकारी के अभाव में मरीजों के परिजनों को भटकना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने अस्पताल आने वाले लोगों की मदद के लिए अस्पताल परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की है। विंग्स व महासंघ के कार्यकर्ता 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। चाहे ऑक्सीजन की व्यवस्था हो या ब्लड की। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पदाधिकारी हर संभव मदद करेंगे। हेल्प डेस्क स्थापना के दौरान विष्णु गुप्ता, मयंक तिवारी, पवन आर्य, अनमोल, हर्ष, आशीष, कुलदीप, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed