फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   home,SP,police,mask,covid 19

लॉकडाउन में पुलिस ने दिखाई सख्ती, 73 वाहनों के काटे चालान

Wed, 05 May 2021 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
home,SP,police,mask,covid 19
महोबा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर शासन ने 10 मई की सुबह सात बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस ने बुधवार से सख्ती शुरू कर दी है। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले 73 वाहनों के चालान कर शमन-शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने कोतवाली व यातायात पुलिस के साथ चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। लॉकडाउन के चलते शहर की दुकानें बंद मिली। इस दौरान लोगों को घरों में रहने और आवश्यक कार्य पड़ने पर मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने की अपील की। पुलिस ने शहर की प्रमुख बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंक में मौजूद लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी तरह सीओ चरखारी उमेश चंद्र ने बैंक, मुख्य बाजार, मेडिकल स्टोर व अस्पतालों को चेक किए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed