{"_id":"56f978674f1c1b8e1af0035c","slug":"holi-celebrations-pemphigus-drought-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह में झलका सूखे का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह में झलका सूखे का दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला महोबा। व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में सूखे के संकट का दर्द उभर कर आया। मुख्य अतिथि चरखारी तहसीलदार और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संकट के दौर में अन्ना पशुओं की सेवा और पानी की बर्बादी रोकने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
कस्बा के मूलचंद्र मुकंदलाल गुप्ता के प्रतिष्ठान में नगर व्यापार मंडल ने भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रबुद्ध सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी जीडी कटियार, नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धगोपाल अहिरवार, थानाध्यक्ष, आरके पटेल अबीर गुलाल लगाकर व्यापारियों से गले मिले। इस मौके पर तहसीलदार ने सूखे के दौर में प्रत्येक वर्ग को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि दैवीय आपदा में धैर्य रखे।
विज्ञापन
शासन से ओलावृष्टि और सूखा राहत के लिए दी जा रही सुविधा प्रत्येक को मिलेगी। नशा मुक्त जीवन जीने की सलाह देते हुए कहा कि युवा वर्ग को शिक्षित बनाने का प्रयास करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह और डा. रामगोपाल सिंह, मानवाधिकार संरक्षण संस्था निदेशक वीरेंद्र मिश्रा और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता ने पेयजल की समस्या उठाई। सीओ और थानाध्यक्ष ने अपराध और अपराधी की समय पर सूचना देकर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में व्यापार मंडल महामंत्री सतीश गप्ता, कोषाध्यक्ष शंकर सोनी, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया, शिवकुमार गुप्ता, राजेंद्र साहू, छोटे गुप्ता, मुन्ना सिंह, ओमकार, रानू पाठक, मेवालाल गुप्ता, एसआई आकाश सचान, सहित एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी और नगर के सम्मानित नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।