फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hit and run case: speeding bolero crushed two youths, bottle of liquor found in investigation, cooked mutton

हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार बोलेरो ने दो युवकों को कुचला, छानबीन में मिली शराब की बोतल, पका हुआ मटन

Sat, 06 Feb 2021 10:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Hit and run case: speeding bolero crushed two youths, bottle of liquor found in investigation, cooked mutton
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
महोबा के चरखारी में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पंचमपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके आपस से बात कर रहे दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो घटनास्थल पर छोड़कर उस पर सवार लोग भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस को बोलेरो के अंदर शराब की बोतल व पका हुआ मटन मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि बोलेरो पर सवार लोगों ने शराब पी रखी थी। चरखारी के रिवई गांव निवासी बलराम कुशवाहा का बेटा चेतराम (17) खरेला के काशी प्रसाद इंटर कालेज में 11 वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन

उसकी गांव में रहने वाले सियाराम खंगार के बेटे वीरेंद्र (22) से दोस्ती थी। वीरेंद्र की घर के पास ही परचून की दुकान है। चेतराम शुक्रवार देर शाम दोस्त वीरेंद्र के साथ अंडे खरीदने के लिए बाइक से चरखारी आ रहा था। चेतराम के पिता बलराम ने बताया कि पंचमपुरा मोड़ के पास से सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके बलराम और वीरेंद्र आपस में बातचीत कर रहे थे।

उसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद दोनों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद बोलेरो पर सवार चार लोग मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची चरखारी थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थाने के दरोगा मुबीन ने बताया कि तलाशी में बोलेरो के भीतर शराब की एक बोतल व पका हुआ मीट मिला है। पुलिस की जांच में हादसे के वक्त एक महिला के भी बोलेरो में बैठे होने की बात सामने आई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह के मुताबिक मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed