{"_id":"57e56e3d4f1c1b3076a82325","slug":"hindu-youth-corps-will-teach-a-lesson-to-sohdon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों को सबक सिखाएंगी हिंदू युवा वाहिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों को सबक सिखाएंगी हिंदू युवा वाहिनी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देने जाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
गर्ल्स कालेज और कोचिंग आने जाने वाली लड़कियों के साथ होने वाली छींटाकशी व छेड़खानी की घटनाओं को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अब शोहदों को सबक सिखाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता मंदिरों, कालेजों व कोचिंग सेंटरों के बाहर शोहदों की पहचान करके पुलिस के सुपुर्द करेंगे। इस काम में लगे कार्यकर्ता गले
में पहचान पत्र पहनेंगे। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक राजौरे के नेतृत्व में नगर प्रभारी कुशल सिंह, जिलामंत्री यश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया, शिवम तिवारी, राजेंद्र कुमार, राहुल सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने एसपी गौरव सिंह सौंपे ज्ञापन में बताया कि गर्ल्स कालेज और कोचिंग सेंटरों के बाहर शोहदे खड़े रहते हैं। स्कूल व कोचिंग
से निकलने वाली छात्राओं के साथ अक्सर छींटाकशी व छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। ज्ञापन में बताया कि रोडवेज के बड़े हनुमान मंदिर में आसपास शोहदों की भीड़ नजर आती है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से भी सहयोग मांगा है।