{"_id":"624c85dd61176662b27a9fab","slug":"highway-border-sadak-mahoba-news-knp689540227","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,600 करोड़ की लागत से बनेगा 16 किमी. फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1,600 करोड़ की लागत से बनेगा 16 किमी. फोरलेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। एनएचएआई साल 2024 तक महोबा में बाईपास का निर्माण कराएगा। 1,600 करोड़ की लागत से 16 किलोमीटर लंबे बाईपास पर सिक्सलेन के फ्लाईओवर और फोरलेन की सड़क बनाई जाएगी। यह बाईपास यूपी-एमपी के बॉर्डर कैमाहा से पत्थर मंडी कबरई को जुड़ेगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
परियोजना का काम देख रहे एनएचएआई के उपनिदेशक पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर डीपीआर समेत अन्य कार्यवाही पूरी की जा रही है। निर्माण कार्य के तहत किड़ारी फाटक के आगे से फोरलेन सड़क निकालकर वाया दिसरापुर, बिलवई, नथुपुरा, बजरिया, रहलिया, महोबा, चांदो होकर हंड्रेड पाम के पास कानपुर-सागर हाईवे से मिलेगी।
इस बाईपास निर्माण की लागत 1,200 करोड़ और भूमि मुआवजा व अन्य खर्च मिलाकर 1,600 करोड़ रुपये आएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया एडीएम के यहां चल रही है। मुआवजा राशि तय होते ही भूमि अधिग्रहण तेजी से होगा। कुल मांग के अनुरूप 80 प्रतिशत अधिग्रहण होते ही काम शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण साल 2024 तक पूरा हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण के दौरान यदि काश्तकार के खेत में लगे फलदार पेड़ अधिग्रहण के दायरे में आएंगे तो उद्यान विभाग उनका मूल्य तय कर एडीएम को रिपोर्ट देगा। इमारती लकड़ी व अन्य पेड़ का मुआवजा डीएफओ की समिति तय करेगी। रिपोर्ट मिलने पर एनएचएआई उसका भुगतान करेगा।
कानपुर-सागर हाईवे में कैमाहा से कबरई तक बनने वाली फोनलेन सड़क पर टोल बरीपुरा व अलीपुरा के बीच बनाया जाएगा। जिले के पंजीकृत निजी हल्के वाहन 250 रुपये के मासिक पास पर चल सकेंगे।