फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   help

निर्धनों की मदद को बढ़े हाथ, बांटे लंच पैकेट

Sat, 28 Mar 2020 08:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
help
कबरई (महोबा)। लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों की भूख मिटाने के लिए अब समाजसेवी आगे आ रहे हैं। शनिवार को समाजसेवियों ने श्रमिकों में खाद्यान्न व लंच पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

पत्थर व्यवसायी राजेंद्र पालीवाल, अविनाश पालीवाल, रजनी, चंद्रशेखर नामदेव आदि ने विवेक नगर स्थित अपने कार्यालय से मंडी में भुखमरी झेल रहे श्रमिकों को राहत सामग्री पहुंचाई। कल्ली देवी, रामबाई, रजिया, कौशल्या कुशवाहा, प्रेमवती, लल्लू समेत दर्जनों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए खाद्यान्न के पैकेट दिए गए। प्रत्येक पैकेट में आटा, चावल, दाल, मसाले, चीनी आदि सामग्री थी।
विज्ञापन

समाजसेवी राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि लॉकडाउन के चलते 20 अप्रैल तक यह व्यवस्था चलती रहेगी। जरूरतमंद का फोन आने पर राशन व अन्य सामान उसके बताए पते पर पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने अपने फोन नंबर भी लोगों को दिए। ताकि जरूरतमंद कॉल करके आवश्यकता बता सकें। शहर में भी तमाम समाजसेवियों ने गरीबों व असहायों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed