{"_id":"625daff2d54cca5fc03cd782","slug":"hello-i-am-speaking-from-cm-office-tell-me-the-problem-mahoba-news-knp691950815","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। सीएम पोर्टल पर मारपीट की शिकायत किए जाने के बाद पीड़ित के मोबाइल पर सीएम दफ्तर से फोन आया। फोन करने वाले अपना नाम बृजेंद्र बताया और पीड़ित से मारपीट की घटना की जानकारी कर कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़ित ने बताया कि उसका दोष सिर्फ इतना था कि वह दरवाजे पर बैठकर भाजपा की जीत की चर्चा कर रहा था। इस पर दबंगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
थाना महोबकंठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होरी कुर्मिन निवासी लक्ष्मण श्रीवास का आरोप है कि बीती 13 मार्च को गांव के ही धर्मजीत यादव व उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव में आए पिता व भाई को भी लाठी डंडों से पीटा। उसने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग के लिए ही लक्ष्मण ने पोर्टल पर गुहार लगाई थी।
उसने बताया कि बीती 16 अप्रैल को शाम को 6.37 मिनट पर उसके मोबाइल पर सीएमओ कार्यालय से बृजेंद्र का फोन आया। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है। लक्ष्मण का दावा है कि उनकी बात मुख्यमंत्री से भी हुई है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि कठोर कार्रवाई होगी। मामले में महोबकंठ थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है, विवेचना की जा रही है।