फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heavy rain fall, city water submerged

दो घंटे की बारिश से शहर लबालब

Sun, 12 Jul 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sun, 12 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain fall,  city water submerged

रविवार को जोरदार बारिश ने इस साल के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। रविवार को जिले में 32 मिमी बारिश हुई। सिंचाई विभाग ने 15 जून से अब तक की सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड की।

विज्ञापन


दो घंटे की झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। सडकों पर दो दो फिट पानी भरने से दो घंटे तक सड़के नहर सी नजर आईं। इस बारिश से किसानों के चेहरे चमक गए वहीं शहरों में कीचड़ और गंदगी से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


रविवार की  शाम साढ़े पांच बजे से  साढ़े सात बजे तक हुई बारिश से चारो तरफ पानी ही पानी भर गया। शहर की मुख्य सड़कों पर दो दो फिट पानी भर जाने से आवागमन रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम घरों और दुकानों में पानी भर गया। लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे।  पहली बार दो घंटे की लगातार बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। ऊदल चौक, काजीपुरा, खोया मंडी और आल्हा चौक के पास सड़कें पानी से लबालब होने से तमाम टेंपो चालकों के साइलेंसर में पानी घुस गया। जिससे टेंपो खराब हो गए।

पालिका प्रशासन ने शहर के नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए लेकिन कहीं भी इस सफाई का असर नहीं दिखा। नालों की सफाई होती तो बारिश का पानी सड़कों पर नहीं भरा होता। नागरिकों का कहना है कि नाले चोक होने से जल निकासी नहीं हुई और घरों में पानी घुस गया। पालिका प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।


शहर के अंदर बस्ती के कच्चे मार्गाें में पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। वहंीं पुरानी गल्ला मंडी पानी भर जाने से तालाब बन गया।

जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पूरी मंडी पानी से जलाशय जैसा हो गया है। अब सोमवार को भी व्यापारियों और किसानों को मंडी में अनाज ले जाने और बेंचने में दिक्कत का सामना करना पडे़गा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed