{"_id":"5c703d58bdec2273742760cc","slug":"heavy-hail-in-dozens-of-villages-waste-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन गांवों में भारी ओलावृष्टि, फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन गांवों में भारी ओलावृष्टि, फसलें बर्बाद
Fri, 22 Feb 2019 11:50 PM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:50 PM IST
सार
गुरुवार रात 15 मिनट तक बरसे 50 ग्राम के ओले
आबादी के बीच ओला गिरने से कच्चे मकान व खपरैल क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
गुरुवार रात में बरसे ओले दिखाते किसान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरेला (महोबा)। तहसील चरखारी के एक दर्जन गांवों में गुरुवार रात हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों का भारी नुकसान कर दिया है। तेज हवा और बारिश के बीच 15 मिनट तक ओले गिरे। इससे किसानों की फसलें जमीन पर बिछ गईं। वहीं, आबादी के बीच ओले गिरने से गरीबों के कच्चे मकान व खपरैल क्षतिग्रस्त हो गए। किसानों ने ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने की सूचना जिला प्रशासन को दी है।
थाना खरेला के कस्बा में शाम करीब 7 बजे ओले बरसने लगे। आबादी के साथ खरेला मौजा में ओले गिरने से खेत की रखवाली करने वाले किसानों ने भागकर सुरक्षित जगहों पर छिपकर जान बचाई। दोबारा फिर बूंदाबादी होती रही। रात करीब 10 बजे तेज हवाओं के साथ एक दर्जन गांवों में ओलावृष्टि हुई। ग्राम बारी, पढ़ोरा, पहरेथा, कुआं , पुपवारा, धवारी में बहुत नुकसान हुआ है, जबकि ग्राम बरायं, ऐचाना आदि गांवों में हवा के साथ मामूली आकार के ओले गिरे।
ग्राम पढ़ोरा प्रधान शिवकुमार तिवारी ने बताया कि ओला 50 ग्राम के ओले गिरने से फसलें मिट्टी में मिल गईं और किसानों को लाखों की क्षति हुई है। किसान ओमप्रकाश, बारी के किसान रमेश, मुन्ना, उमाशंकर ने भी भारी नुकसान की बात कही है। उपजिलाधिकारी चरखारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने राजस्व लेखपालों को नुकसान की जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने पर कुल राजस्व क्षति का आकलन हो पाएगा व रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।