फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hearing ability being affected by ear discharge and pain

Mahoba News: कान के बहने और दर्द से प्रभावित हो रही सुनने की क्षमता

Wed, 10 Jan 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hearing ability being affected by ear discharge and pain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




महोबा। सर्दी बढ़ने के साथ ही कान में दर्द, सूजन व बहने के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे सुनने की क्षमता प्रभावित हो रही है। जिला अस्पताल में कान के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। प्रतिदिन 100 मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें चिकित्सक उपचार के साथ जरूरी सलाह दे रहे हैं।

नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र राजपूत ने बताया कि सर्दी में स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया और हीमोफिलस इंफ्लुएंजा नामक जीवाणु पनपता है जो कान के बीच में सूजन व तरल पदार्थ बनाता है। इसके अलावा धूम्रपान और मौसम में बदलाव भी कान में संक्रमण के कारण हैं। सर्दी में कान में दर्द, सुनने में परेशानी, सूजन और बहने की समस्या ज्यादा होती है। इस समय ऐसे मरीजों में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सर्दी में बीमारी से बचाव के लिए कानों को ढककर रखने, पानी न जाने देने, रुई या अन्य तरीके से साफ-सफाई न कर सूखा रखें। कान में समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन




उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि सर्दी में जीवाणु बढ़ने से कान में ऐसी समस्या पैदा हो जाती है। पिछले कुछ दिनों में कान के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिनको उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------



क्या बोले मरीज

फोटो 10 एमएएचपी 04 परिचय-चंदा।
महोबा निवासी चंदा कहती हैं कि पहले कान से पानी आता था। अब कान में दर्द और सुनाई कुछ कम दे रहा है। इसके अलावा सिर में भारीपन भी महसूस होता है। चिकित्सक को दिखाकर दवाई ली है।
Page No : 4



-----



फोटो 10 एमएएचपी 05 परिचय-पूजा।
लवकुशनगर तिराहा निवासी पूजा वर्मा का कहना है कि कई दिन से कानों में खुजली की समस्या है। चिकित्सक ने कान की दवाई देकर सर्दी से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed