फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   healthy baby show

हेल्दी बेबी शो में मान्या ने पहला और हिलाल ने दूसरा स्थान पाया

Sat, 21 Nov 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
healthy baby show
विजेता को उपहार देते सीएमएस - फोटो : MAHOBA
महोबा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के आखिरी दिन हेल्दी बेबी शो का आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में फूल से खिले बच्चों ने मुस्कान भरी प्रस्तुति के साथ सभी का दिल जीत लिया। बेबी शो में शहर के गांधी नगर की मान्या पुत्री सौरभ ने पहला, समद नगर के हिलाल पुत्र बदर फारूक ने दूसरा व भटीपुरा की आयूषी पुत्री दिलीप कुमार ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवजात शिशुओं के संरक्षण की महत्ता के दृष्टिगत नवजात शिशु देखभाल सप्ताह 14 से 21 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बेबी शो में जन्म से लेकर एक वर्ष तक की आयु के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि बच्चे का जन्म पंजीकरण, आयु के सापेक्ष वजन, टीकाकरण की स्थिति, जन्म के समय कोलोस्ट्रोम का महत्व, छह माह तक केवल स्तनपान और सामान्य परीक्षण के तहत बच्चों को चयनित किया गया है। समस्त शिशुओं को उपहार दिए गए। इस मौके पर जनपदीय सलाहकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य मान सिंह, आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed