{"_id":"60e896848ebc3e87bb6cafb2","slug":"health-woman-covid-19-doctor-vaccinated-mahoba-news-knp639085881","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गर्भवती महिलाओं को भी लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गर्भवती महिलाओं को भी लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
महोबा। स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, बुजुर्ग व 18 प्लस आयु वर्ग के टीकाकरण के बाद अब गर्भवती को कोरोना वैक्सीन से प्रतिरक्षित करने पर मंजूरी मिल गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की तरफ से टीकाकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी अब गर्भवती के टीकाकरण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सरकारी व निजी अस्पतालों से गर्भवती का डाटा तैयार किया जा रहा है।
केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार ने भी इसे हरी झंडी दे दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। शासन का निर्देश मिलते ही गर्भवती का भी कोरोना टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जीआर रत्मेले ने कहा कि गर्भवती के कोरोना संक्रमित होने के बाद शुरुआत में संक्रमण के लक्षण हल्के होंगे, लेकिन फिर तेजी से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और इससे उनके पेट में पल रहा बच्चे का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।