फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health

अब जिला अस्पताल में कराइए डिजिटल एक्स-रे

Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
health
डिजिटल एक्स-रे कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। - फोटो : MAHOBA
महोबा। डेढ़ माह से खराब जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन ठीक करा ली गई है। सोमवार से मरीजों को यह सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई थी। हाई वोल्टेज के कारण डेढ़ माह पहले मशीन खराब हो गई थी। मजबूरी में मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा था। मरीजों की इस समस्या को अमर उजाला ने 28 मई के अंक में उठाया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मशीन ठीक करा दी। सोमवार से मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा फिर मिलने लगी है। एक्स-रे कराने के लिए मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हरप्रसाद, रामकुमारी, मुन्ना, प्रकाश ने बताया कि वह एक्स-रे कक्ष में ताला लटकने के चलते वापस लौट गए। बाहर एक्स-रे कराने पर 200 से 500 रुपये मांगे जा रहे थे। अब मशीन शुरू होने से मुफ्त सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed