फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health,hospital,SDM,DM,doctor

स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, 855 मरीजों ने कराया उपचार

Mon, 20 Sep 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
health,hospital,SDM,DM,doctor
महोबा। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की शुरुआत हो गई है। जिले के 16 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य मेलों में 855 मरीजों का की जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उद्घाटन कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एमके सिन्हा ने उद्घाटन के बाद कई केंद्रों का भ्रमण कर मेलों की व्यवस्थाएं देखी। सीएमओ ने बताया कि जनपद में 16 स्थानों पर आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 855 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। मेलों में करीब 400 गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच हुई। सीएमओ ने खामा गांव में मेले की व्यवस्थाएं देखी। शहर के भाटीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एसीएमओ डॉ.जीआर रत्मेले, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवकुमार, यूएचसी मनोज कुमार लाल सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सीएससी कुलपहाड़ के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारा में डॉक्टर मिनी किंग गुप्ता के द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। आंगनवाड़ी व आशा बहुओं के द्वारा सहयोग किया गया। भरवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आधा सैकड़ा से अधिक मरीज देखे गए। जिसमें विक्रम सिंह एलए के द्वारा करोना की भी जांच हुई। डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉक्टर मनीष कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात पटेरिया, एलएचबी विमला देवी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ऊषा गुप्ता नन्ही बहन जी आंगनबाड़ी प्रीति आंगनबाड़ी राजेंद्र कुमारी अनिल कुमारी आशा संगिनी जनकसुता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लाभार्थियों ने सराहा
स्वास्थ्य मेले में परामर्श लेने पहुंचे भटीपुरा निवासी दिनेश कुमार, अरविंद सिंह ने बताया कि वह लोग मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला के आयोजन से बहुत संतुष्ट हूं। यहां तो घर के सभी लोग एक साथ आकर अपना-अपना इलाज करवा सकते हैं। मैंने भी अपनी समस्या पर डॉक्टर से परामर्श ले लिया।

इनसेट
मेला में मिलीं सुविधाएं
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed