फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Health Department will improve the health of teenagers

10 इंटर कॉलेजों में सजेगा किशोर स्वास्थ्य मंच

Thu, 29 Aug 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Health Department will improve the health of teenagers
महोबा। स्वस्थ शरीर और सुनहरा भविष्य के संकल्प के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रयासरत है। किशोरों में स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता लाकर उनकी सेहत सुधारने के लिए शहर व ब्लाक क्षेत्र के 10 इंटर कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर 30 अगस्त और शहरी क्षेत्र में 31 अगस्त को आयोजन होगा। इसके लिए 10 इंटर कॉलेजों को चयन किया गया है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर डॉ. अंबुज गुप्ता ने बताया कि पिछले साल यह कार्यक्रम प्रदेश के 25 जनपदों में चलाया गया था। अब सभी 75 जिलों में चला रहा है। सीएमओ डॉ. सुमन के निर्देश पर जिले के चारों ब्लाकों से दो-दो इंटर कॉलेज और शहरी क्षेत्र के दो इंटर कॉलेजों को चयनित किया गया है। जहां किशोर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। इस दौरान हीमोग्लोबिन व वजन की जांच होगी। एनीमिया, आयरन और आईएफए की गोलियों के साप्ताहिक सेवन की जानकारी और पोषण की महत्ता को समझाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पोषण स्रोत वाले खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि प्रतियोगिता में किशोरी सुरक्षा योजना, लिंग हिंसा, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन तथा उनके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं के साथ एनीमिया, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित क्विज, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। अभिभावकों को भी कार्यक्रम में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में होंगे कार्यक्रम
महोबा। जिले में 30 व 31 अगस्त को होने वाली प्रतियोगिता के लिए शहर में मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कबरई ब्लाक में अखंड इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर, चरखारी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज, पनवाड़ी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व नेहरू इंटर कॉलेज और जैतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज अजनर व राजकीय इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed