फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Headmaster suspended for continuous absence

Mahoba News: लगातार अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 31 Oct 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for continuous absence
-कन्या प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीकलां में कार्यरत थे प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

महोबा। ब्लॉक चरखारी के कन्या प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीकलां में तैनात प्रधानाध्यापक राजीव कुमार चौहान को विद्यालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया है। उन्हें प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा से संबद्ध किया गया है।

प्रधानाध्यापक के खिलाफ विद्यालय में लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी चरखारी अवनीश यादव ने की थी। जांच के दौरान पाया गया कि प्रधानाध्यापक 28 सितंबर से बिना किसी पूर्व अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं और तीन अक्तूबर को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान भी वह विद्यालय में नहीं मिले। इस पर उन्हें नोटिस जारी कर पांच दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस पर कन्या प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीकलां के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार चौहान को निलंबित कर दिया गया है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि छह से सात दिन लगातार अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed