फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   He rose to the masses message Rath Yatra

जन-जन तक पहुंचेगी राहुल संदेश रथ यात्रा

Sat, 22 Oct 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 22 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
He rose to the masses message Rath Yatra
राहुल संदेश रथ यात्रा को रवाना करते जिलाध्यक्ष व अन्य - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए राहुल संदेश रथयात्रा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक ब्रजेंद्र सिंह राठौर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ यात्रा आधा दर्जन गांवों में घूमी और चौपाल लगाकर लोगाें को राहुल का संदेश दिया
विज्ञापन


गया। राहुल संदेश यात्रा के साथ अब रथ यात्रा भी गांव गांव में भ्रमण करेंगी। शनिवार को कृष्णा अमृत कल्याण मंडपम से राहुल संदेश रथ यात्रा को रवाना किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी, कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष सुभाष सैनी, अखंड भारत मिश्रा,
विज्ञापन


मुकेश गुप्ता, भारत विशाल शुक्ला, ध्रूराम लोधी, संजय वर्मा, अरविंद प्रताप सिंह, फूलचंद्र त्रिपाठी, विनोद मिश्रा आदि शामिल रहे। पहले दिन राहुल संदेश रथ यात्रा मझलवारा, लाडपुर, सुंगिरा सहित आधा दर्जन गांवों में घूमी। इस दौरान कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ व समर्थन मूल्य का करो हिसाब का नारा बुलंद किया गया। चौपाल में कांग्रेसियों ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ करते हुए बिजली बिल हाफ किए जाने का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed