फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hazaraen Bktaen was accepted by Prasad

हजाराें भक्ताें ने ग्रहण किया प्रसाद

Fri, 15 May 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 15 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hazaraen Bktaen was accepted by Prasad
सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शतचंडी महायज्ञ के समापन पर बड़ी चंडिका मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद चखा। भंडारे में सुबह से ही भक्तों ने लम्बी-लम्बी लाइनों में लगकर प्रसाद ग्रहण किया वहीं सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शहर के बड़ी चंडिका मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में शुक्रवार को भक्ताें का सैलाब उमड़ पड़ा। पांच मई से चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शतचंडी महायज्ञ के समापन के उपरांत शुक्रवार को बड़ी चंडिका मंदिर में सुबह से ही हवन पूजन शुरू हो गया। जहां हवन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए  भक्तों की भीड़  जुटी रही। भक्तों ने भंडारे में श्रमदान करके  प्रसाद वितरण किया। वहीं मंदिर परिसर में सजाई गई दुकानों में महिलाओं ने खरीदारी की। भंडारे में महंत विशंभरदास, रामजी गुप्ता, शरद तिवारी दाऊ, अवधेश शर्मा सहित तमाम लोग व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed