फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hatya ke virodh me Pradarshan

निकिता की हत्या के विरोध में गुलाबी गैंग ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Nov 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hatya ke virodh me Pradarshan
तहसील में प्रदर्शन करतीं गुलाबी गैंग की महिलाएं - फोटो : MAHOBA
महोबा। बल्लभगढ़ में अपहरण में नाकाम होने पर निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में गुलाबी महिला उत्थान समिति (गुलाबी गैंग) ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। वहीं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

महिला उत्थान समिति की जिला कमांडर सदा सिंह, भगवती, विमला ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बालकृष्ण सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बल्लभगढ़ में छात्रा की हत्या कर दी गई है। महिलाओं के साथ आएदिन अपहरण व हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ज्ञापन में छात्रा हत्याकांड के अभियुक्तों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। उधर बजरंग दल के मनोज शिवहरे, आयुष कुमार, अवधेश शर्मा, अमित त्रिवेदी, मयंक तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बताया कि बल्लभगढ़ में छात्रा की हत्या के अभियुक्तों को फांसी देने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि छात्रा मुस्लिमों के लव जेहाद के जाल में फंसने का विरोध कर रही थी, इससे उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed