{"_id":"582369994f1c1bc932b38fa5","slug":"hanging-wire-are-courting-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत को दावत दे रहे लटके तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत को दावत दे रहे लटके तार
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
रौजा स्थित दुर्गा पंडाल के सामने से गुजरा बिजली का केबल।
विज्ञापन
बिजली विभाग की उदासीनता के चलते तीन फीट नीचे झूल रहे बिजली के तार मौत को दावत दे रहे हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। गांव के कई लोग बाल-बाल बच चुके हैं।
झांसी मिर्जापुर हाइवे से पाठकपुरा पनवाड़ी के लिए बिछाई गई बिजली लाइन तीन फीट की ऊंचाई पर झूल रही है। जिससे इस मार्ग से रात में आने जाने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहता है। दो दिन पहले छतरपुर निवासी रामकुमार और बृजेंद्र सिंह रात में पाठकपुरा पनवाड़ी अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। तभी बाहरी होने के कारण रामकुमार करंट का हल्का सा झटका खाकर गिर गया। जबकि बृजेंद्र सिंह बाल-बाल गच गया।
इसी तरह धरमपुरा, राजगंज, रहुनिया मोहल्लों के अलावा नेहरू इंटर कालेज मार्ग में भी पांच फीट की ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे हैं। पाठकपुरा निवासी अवधेश प्रताप, धीरेंद्र, मोहनलाल, जोगेंद्र, प्रहलाद आदि ग्रामीणों ने बताया कि तीन फीट नीचे झूल रहे बिजली के तारों को ऊपर किए जाने के बावत अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली विभाग के अवर अभियंता सुबोध भास्कर का कहना है कि उनकी नई नियुक्ति हुई है। जल्दी ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।