फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   handpump,pareshani,pani

पानी को लेकर मचा हाहाकार, हैंडपंपों पर जुट रही भीड़

Mon, 02 May 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
handpump,pareshani,pani
हैंडपंप पर पानी भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में डेढ़ माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। गर्मी में पानी के लिए मारामारी है। नगर पंचायत चार टैंकरों से आपूर्ति करा रही है, जो नाकाफी है। यही वजह है कि दूर-दराज स्थित हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। व्यापारियों ने नगर पंचायत और डीएम को पत्र भेजकर पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

40 हजार की आबादी वाले कस्बा कबरई में कबरई बांध से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज होने और चैंबर चोक होने के चलते डेेढ़ माह से आपूर्ति ठप है। कस्बे के राजेंद्र नगर, इंदिरा नगर, आजाद नगर व विशाल नगर ऊंचाई में होने के चलते यहां हैंडपंप जवाब दे गए हैं।
विज्ञापन

इससे लोग दूर-दराज स्थित हैंडपंपों पर आश्रित हैं। सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुट जाती है। पानी भरने के लिए लोगों को बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल समस्या को देखते हुए नगर पंचायत चार टैंकरों के माध्यम से कस्बे में आपूर्ति करा रही है, लेकिन टैंकर पहुंचते ही पानी की लूट मच जाती है। इससे 15 मिनट में ही टैंकर खाली हो जाते हैं। किसी को एक डिब्बा तो किसी को दो डिब्बा पानी ही मिल पाता है।

युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विजय गुप्ता, रमाशंकर त्रिपाठी, दिनेश, पवन गुप्ता, प्रशांत, हारून सौदागर आदि ने नगर पंचायत व डीएम को पत्र भेजकर पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की है। नगर पंचायत के ईओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि कस्बे में चार टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed