{"_id":"58ac716e4f1c1b1259b2342b","slug":"halt-the-operation-of-private-buses-passenger-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में खड़े प्राइवेट वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में पोलिंग पर्टियों के लिए प्राइवेट बसों को अधिग्रहीत किए जाने से मध्य प्रदेश में वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। इससे मध्य प्रदेश के छतरपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, पन्ना, चंदला, सागर समेत विभिन्न कस्बों और जिलों में आने-जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
महोबा प्राइवेट बस स्टैंड से मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट बसों का संचालन होता है।
एमपी के जिलों में यूपी की रोडवेज बसें न चलने से मध्य प्रदेश के यात्री पूरी तरह प्राइवेट बसों पर आश्रित हैं। मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने दो दर्जन से ज्यादा बसों को चुनाव के लिए पुलिस लाइन में खड़ा करा लिया है। इससे दो दिन तक मध्य प्रदेश के मार्गों पर बसों का संचालन ठप रहेगा।
मंगलवार से ही बसों को कब्जे में ले लिए जाने से महोबा से छतरपुर, सागर, पन्ना, सतना, ग्वालियर, खजुराहो आने जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन न चलने से लोग परेशान रहे। दूर-दराज से मध्य प्रदेश जाने के लिए महोबा आए लोगों को चार पहिया वाहन बुक कराकर गतंव्य स्थान तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अफसरों के अलावा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए चार पहिया वाहन अधिग्रहीत कर लेने से सहालग के मौके पर लोगों को वाहन मयस्सर नहीं हो सके।
इतना ही नहीं कुछ गाड़ी मालिकों ने एक माह पहले 23 फरवरी के लिए गाड़ी शादी में ले जाने के लिए बयाना भी ले लिया था, लेकिन चुनाव के चलते अफसरों की सख्ती कारण गाड़ी मालिक बयाना लेने के बाद भी गाड़ी मुहैया नहीं करा पाए। इससे उनमें खासा आक्रोश है। कुछ लोगों ने पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से चार पहिया वाहनों की शादी के लिए व्यवस्था की।