{"_id":"5aec995d4f1c1b3a0b8b8188","slug":"half-of-the-city-s-power-supply-remained-inconvenient-due-to-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल में फाल्ट होने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल में फाल्ट होने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति रही ठप
mahoba
Updated Fri, 04 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बिजली सब स्टेशन बजरिया से निकली मैन लाइन की कीरत सागर के समीप केबिल में फाल्ट आ जाने से शुक्रवार को आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे दुकानदारों का इलेक्ट्रानिक कारोबार ठप रहा। नेट कैफे और फोटोकापी की दुकानों में सारा दिन ताले लटके रहे। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। जिससे लोगों की कुओं और हैंडपंपों में भारी भीड़ जुटी।
गौरतलब है कि बुधवार की रात को आए आंधी तूफान से 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही थी। गुरुवार को तीन बजे बिजली आई और शुक्रवार की सुबह 9 बजे आधे शहर की बिजली आपूर्ति फिर ठप हो गई। बिजली की अव्यवस्था के चलते लोगों में खासा गुस्सा है। तीन दिनों से विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा जाने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बिजली पानी ठप रहने से लोगों में खासा आक्रोश है। बिजली विभाग के अधिकारी बिजली लाइन दुरुस्त करने में जुटे हुए है लेकिन रात को नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नही हो सकी।
कीरत सागर के पास केबिल में फाल्ट आने से आल्हा चौक, गांधीनगर, हाथी की पूंछ के पीछे सहित आधे शहर की सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों की दो टीमें लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल करानी चाही लेकिन रात्रि 9 बजे तक बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल नही कर सके। जिससे आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा।