{"_id":"5dd144538ebc3e54f57afa6e","slug":"haiway-mahoba-news-knp526309072","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे की सड़क चौड़ीकरण में पक्षपात से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे की सड़क चौड़ीकरण में पक्षपात से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। राष्ट्रीय राजमार्ग संगठन द्वारा झांसी-मिर्जापुर हाइवे में कुलपहाड़ से पनवाड़ी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें ग्राम सुगिरा में नाला निर्माण में पक्षपात व धीमी गति से काम किए जाने से लोगों में आक्रोश है। मामले की शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से की गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संगठन द्वारा सड़क चौड़ीकरण के कार्य में ग्राम सुगिरा के समीप नाली व सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें 10 मीटर सड़क चौड़ी की जा रही है। साथ ही उसके दोनों ओर एक-एक मीटर के बंद नालों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था बेहद धीमी गति से निर्माण करा रही है। जिससे सड़क के दोनों ओर खुदे नालों से हमेशा घटनाओं की आशंका बनी रहती है। गांव के गुन्नी कुशवाहा, कृष्ण मुरारी, मुन्ना आदि ग्रामीणों का आरोप है कि गरीब लोगों के मकान सड़क निर्माण के लिए तोड़ दिए गए हैं जबकि पहुंच वाले लोगों के मकान तोड़ने की बजाय उन्हें फायदा पहुंचाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों की मिलीभगत से गरीबों को नुकसान पहुंचाया जाया जा रहा है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को भेजे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य करा रही कंपनी ने सड़क खोद कर छोड़ दी है। एक माह से धूल के उड़ने वाले गुबार से सड़क किनारे रहने वाले लोग परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि सड़क चौड़ीकरण में पक्षपात किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।