फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   hadsa,police,jaam

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, हाईवे जाम

Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
hadsa,police,jaam
दुर्घटना के बाद हाईवे में जाम लगाए नागरिक। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनिज बैरियर के पास सोमवार की शाम ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने कबरई थाने के सामने हाईवे पर जाम लगाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

विवेकनगर निवासी जमुना यादव की पत्नी फूला (45) सोमवार को कानपुर रोड स्थित अपने खेत पर गई थी। शाम को ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। खनिज बैरियर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने स फूला उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, घटना से आक्रोशित परिजनों व इलाकाई लोगों ने थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजन दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक व क्लीनर को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तब परिजन शांत हुए और शाम साढ़े पांच बजे से लगा जाम साढ़े छह बजे खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed