{"_id":"5e497d948ebc3ee58c1eafc1","slug":"gujrat-police-raids-the-house-of-accused-of-cyber-crime-in-mahoba-37-lac-cash-recovered-mahoba-news-knp545080174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः गुजरात पुलिस का साइबर अपराधी के घर छापा, 37 लाख की नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः गुजरात पुलिस का साइबर अपराधी के घर छापा, 37 लाख की नगदी बरामद
विज्ञापन
आवास से बरामद हुई नगदी व जेवरात
- फोटो : MAHOBA
महोबा। पेट्रोलपंप दिलाने के नाम पर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर अपराध के आरोपी के सुभाषनगर स्थित आवास पर गुजरात की क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार रात छापा मारा। करीब सात घंटे तक चली कार्रवाई में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने आवास से 37 लाख की नगदी, आभूषण, बैंक पासबुक, सिमकार्ड व डेबिट कार्ड बरामद किए। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। रविवार को गुजरात पुलिस मुख्य आरोपी के भाई आकाश उर्फ राजू की पत्नी नेहा सिंह को मुल्जिम बनाकर अपने साथ ले गए।
मोहल्ला सुभाषनगर में बीजानगर रोड स्थित एक आवास पर गुजरात साइबर क्राइम टीम व शहर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। रात करीब आठ बजे आवास के अंदर घुसी टीम आठ घंटे तक तलाशी लेती रही। रात तीन बजे टीम को छापामारी में बड़ी सफलता हाथ लगी। साइबर क्राइम टीम गुजरात के डीएसपी सादिक मकाड़िया ने बताया कि काफी दिनों से सागर सिंह व अपने भाई और एक अन्य व्यक्ति आसिफ के साथ मिलकर लोगों से ठगी कर रहा था।
ये तीनों लोगों को पेट्रोल पंप दिलाने व अन्य लालच देकर ठगी करते थे। इस काम में उनकी मदद नेहा सिंह भी करती थी। ये 16 हजार से लेकर चार लाख रुपये तक अपने एकाउंट में डलवाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। लोकेशन के आधार पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि कई घंटे तक चले अभियान में आरोपी के आवास से 37 लाख रुपये की नगदी, करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात, 20 बैंक पासबुक, चार दर्जन सिमकार्ड, डेबिट कार्ड, आधा दर्जन से अधिक मोबाइल, एक बाइक बरामद हुई है। हालांकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। उनकी तलाश में क्राइम टीम व कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी जुटे रहे।