फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Green signal for organizing historical fair

137 साल पुराने ऐतिहासिक मेले के आयोजन को मिली हरी झंडी

Fri, 29 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Green signal for organizing historical fair
चरखारी (महोबा)। बुंदेलखंड के मिनी कश्मीर कहे जाने वाले चरखारी में लगने वाले सुप्रसिद्ध मेलों में शुमार ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला सहस्र श्रीस्वामी गोवर्धनन्नाथ जू महाराज मेले के आयोजन को कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही मेले में दुकानों का आवंटन किया जाएगा। ऐतिहासिक मेला पांच नवंबर से पांच दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

137 वर्ष पुराने धार्मिक एवं ऐतिहासिक चरखारी मेला का आयोजन कोरोना संक्रमण के चलते गत वर्ष स्थगित हो गया था। इस वर्ष भी मेला आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी थी जिसको लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हितों को देखते हुए मेला आयोजित किए जाने की प्रशासन से मांग की थी।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले के नेतृत्व में व्यापारियों की मुहिम को सफलता मिली। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी ने व्यापारियों की मांग पर धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए मेला आयोजन की अनुमति जिलाधिकारी मांगी थी। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मेले के आयोजन को हरी झंडी दे
विज्ञापन
विज्ञापन

दी है। अधिशाषी अधिकारी केके सोनकर ने बताया कि मेला आयोजन के लिए नगर पालिका द्वारा पूर्व से ही तैयारी की जा रही थी। मेला परिसर की पुताई’ सफाई मंच आदि तैयार करा लिया था साथ ही मेला परिसर में प्रकाश व्यवस्था भी करा दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मेले में दुकानों के आवंटन का काम शुरू कराते हुए मेला का आयोजन कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed