फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Grand vase Yatra

भव्य कलश यात्रा निकाली

Thu, 09 Apr 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 09 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Grand vase Yatra
कस्बे के बड़ी भवानी मंदिर में पंच कुंडीय लक्ष्मीनारायण यज्ञ के आयोजन के अवसर पर डीजे और बैंड बाजाें के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दौरान महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर भजन कीर्तन करते हुए चल रही थीं।
विज्ञापन

बड़ी भवानी मंदिर में दस दिवसीय पंच कुंडीय लक्ष्मीनारायण यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस अवसर पर अयोध्या से आए यज्ञाचार्य महामंडलेश्वर मोहनदासजी महाराज के नेतृत्व में कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दौरान महिलाएं नृत्य करते अश्व और डीजे व बैंड बाजाें के पीछे सिर पर कलश रखकर  चल रही थीं। कलश यात्रा दाऊपुरा, मनोहरगंज, बजरंग कालोनी, बस स्टैंड, भैरवगंज होते हुए पुन: बड़ी भवानी मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान नृत्य करते अश्व आकर्षण का केंद्र रहे। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद कलशाें को यज्ञ वेदी में स्थापित किया गया। यज्ञाचार्य ने बताया कि सुबह नौ बजे से बारह बजे तक प्रत्येक दिन हवन संपन्न कराया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि विश्व कल्याण और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed