फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   GPS clocks will be installed at all stations of the division.

Mahoba News: मंडल के सभी स्टेशनों पर लगेंगी जीपीएस घड़ियां

Sat, 04 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 04 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
GPS clocks will be installed at all stations of the division.
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर जीपीएस घड़ियां लगाई जाएंगी। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को समय की सटीक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

रेल मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जीपीएस घड़ियों की स्थापना, कवच प्रणाली का विस्तार, सिग्नल अपग्रेडेशन व ट्रैक सुरक्षा से जुड़े कार्य हमारे इसी संकल्प को दर्शाते हैं। आने वाले समय में इन प्रयासों के परिणामस्वरूप न केवल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी बल्कि यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम व विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए मंडल के विभिन्न भवनों, स्टेशन प्लेटफॉर्म की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। इससे अब तक 28 लाख रुपये से अधिक की राजस्व बचत सुनिश्चित किया जा चुका है। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी झांसी मंडल ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए उत्तर-मध्य रेलवे का प्रथम ऐसा मंडल बनने का गौरव प्राप्त किया है, जहां सभी प्रमुख सिस्टम को संभावित साइबर हमलों से सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि झांसी मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार, समयबद्ध रेल संचालन और आधुनिक अवसंरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed