फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Government relief will amount to 75 per cent Bajpei

75 फीसदी राहत राशि देगी केंद्र सरकार बाजपेई

Thu, 09 Apr 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 09 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Government relief will amount to 75 per cent Bajpei
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि अधिकारी सत्ता पक्ष के इशारे में काम कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि जिले के किसानों को 64 करोड़ रू पये राहत पैकेज की जरूरत थी। लेकिन सपा मुखिया ने महज 25 करोड़ रुपये देकर किसानाें के आंसू पाेंछे हैं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अखिल राजपूत को विजयी बनाया तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम बैंदाें में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि नाम मात्र की चेक  देकर प्रदेश सरकार ने किसानाें के जले में नमक छिड़का है। यहां के किसानाें की दशा जानने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव अहलूवालिया आएंगे। उन्हाेंने कहा कि लेखपालाें को पैसा न देने पर चेक नहीं बन रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर हा-हाकार मचा हुआ है। अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले को प्राकृतिक आपदा घोषित करना चाहिए। अब केंद्र सरकार भाजपा के सांसद और विधायकाें से सर्वे कराकर 75 फीसदी राहत राशि देगी। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सांसदाें पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमाें की पार्टी परवाह नहीं करती। उन्हाेंने कहा कि यदि हमारी मांग स्वीकार कर ली गई तो एक-एक किसान का कर्ज माफ होगा। इसके अलावा उन्होंने ग्राम महोबकंठ और धवार में भी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर बांदा सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, ब्रजभूषण राजपूत, सतीश महाराज ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी क्षेत्रीय नारे के साथ मैदान में
चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार में ताकत झाेंक दी है। क्षेत्रीयता का नारा देकर कांग्रेस प्रत्याशी रामजीवन यादव चुनाव में डटे हैं। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ मानकी, कनकुआ, तेइया, भरवारा सहित कई गांवाें में पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, मुकेश गुप्ता, सुभाष सैनी ने अपनी टीम के साथ सूपा, हरपालपुर, बेलाताल सहित तमाम गांवाें का जनसंपर्क कर समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed