फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Government communicated new hope in public

सरकार ने जनता में नई आशा का किया संचार

Thu, 19 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Government communicated new hope in public
महोबा। पं. दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन में गुरुवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के 3 वर्ष के सफल कार्यकाल की सराहना की गई।
विज्ञापन

संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के एजेंडों पर कार्य करके जनता में नई आशा का संचार किया है। तीन वर्षों में किसानों के लिए कर्जमाफी, 18 घंटे बिजली, बेटियों की सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास, अपराधियों का पलायन सहित कई योजनाओं पर ठोस कार्य किया है। रामनगरी अयोध्या को नए कलेवर में विकसित करने सहित बुंदेलखंड के विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इस पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सराहना की। बैठक में अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णुचंद्र खरे, उपाध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, बसंतलाल गुप्ता, हरिराम सोनी, राधेश्याम सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed