फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gorakhgiri Parikrama with reverence, devotion, and the chanting of 'Ramdhun'

Mahoba News: श्रद्धा, भक्ति व रामधुन के साथ गोरखगिरि परिक्रमा

Mon, 29 Jun 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gorakhgiri Parikrama with reverence, devotion, and the chanting of 'Ramdhun'
फोटो 29 एमएएचपी 09 परिचय-रामधुन के साथ गोरखगिरि की परिक्रमा लगाते भक्त। स्रोत: समिति
महोबा। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर सोमवार को गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखगिरि की परिक्रमा बुंदेलों ने श्रद्धा, भक्ति और रामधुन के साथ लगाई। इस दौरान वक्ताओं ने गोरखगिरि पर्वत को चित्रकूट के कामदगिरि की तरह पुण्य फलदायी बताया।
विज्ञापन


शिवतांडव मंदिर से शुरू हुई परिक्रमा बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी, संत कबीर आश्रम, काली माता, छोटी चंद्रिका होते हुए गुजरी। इसके बाद सत्संग व गोष्ठी का आयोजन हुआ। परिक्रमा समिति के सचिव डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि 14 वर्ष के वनवास काल के समय भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी ने इस पर्वत पर कुछ समय बिताया था। समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने गोरखगिरि की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन किया। यहां पर पं. हरीशंकर नायक, श्यामानंद, पवन चौरसिया, परशुराम अनुरागी, ओमप्रकाश साहू, चंद्रभान श्रीवास, साध्वी सुनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed