{"_id":"626c303f201e38166c4ae699","slug":"goodbye-month-e-ramadan-eternity-echoed-with-mosques-mahoba-news-knp6940467164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुमा की नमाज में देश के अमन-चैन व तरक्की की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुमा की नमाज में देश के अमन-चैन व तरक्की की मांगी दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मुकद्दस माह रमजान के अलविदा जुमा की नमाज सादगी और पाकीजगी के साथ अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों में अलविदा, अलविदा माह-ए-रमजान अलविदा की सदाएं गूंजती रहीं। नमाज के बाद आपसी भाईचारा, अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी गई। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
शहर की मकानियांपुरा मस्जिद में हाफिज कुन्नू ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। इसी तरह जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, शाही मस्जिद, अब्बा हुजूर मस्जिद, भटीपुरा मस्जिद, डिग्री कॉलेज समीप स्थित मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी गई। अलविदा जुमे की नमाज में भारी भीड़ जुटने के कारण मस्जिदों के मुतवल्लियों ने मस्जिद के बाहर मैदान में फर्श बिछाकर नमाजियों के लिए नमाज पढ़ने का इंतजाम किया।
चरखारी संवाद के अनुसार जामा मस्जिद में हाफिज सरफुद्दीन, घड़ी वाली मस्जिद में हाफिज दिलशाद, भाभाजू मस्जिद में हाफिज दानिश और करबला स्थित शिया समुदाय की मस्जिद में मौलाना सादिक मारूफी ने नमाज अदा कराई। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार अलविदा जुमे की नमाज जामा मस्जिद व नजरबाग मस्जिद में अदा कराई गई।
विज्ञापन
जरूरतमंदों को बांटी ईद की सामग्री
महोबा। मस्त फाउंडेशन ने ईद पर्व को लेकर गरीब व जरूरतमंद परिवारों को ईद की सामग्री वितरित की। करीब एक सैकड़ा परिवार ईद की सामग्री पाकर खुश नजर आए। फाउंडेशन के सदस्य आमिर पठान ने बताया कि तीन वर्षों से संगठन गरीबों की मदद के साथ सामाजिक कार्यों में सहयोग कर रहा है। सामग्री वितरण के दौरान सैय्यद अरशान अली, शाहनवाज, फैजान हाशमी, जुनैद, आदिल खान, दिलशाद मंसूरी, तारिक अंसारी, मुशाहिद खान आदि शामिल रहे।