{"_id":"3e552d831aa9f0c7d7abf5d7c9e8f960","slug":"good-behaviour-expected-with-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों से करें अच्छा व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों से करें अच्छा व्यवहार
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप जिलाधिकारी सदर ने शनिवार को थाना खन्ना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को उप जिलाधिकारी ने थाना खन्ना में अवकाश रजिस्टर, रोजनामचा देखा। उन्हाेंने ऑनलाइन रिपोर्ट के बाबत जानकारी ली। जिस पर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी कंप्यूटर चालू नहीं हैं।
इसलिए ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। एसडीएम ने समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के बारे में पूछताछ की। पिछले समाधान दिवस में आईं कितनी शिकायतों का निस्तारण हुआ, इसकी जानकारी भी ली।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि जमीनी विवाद के मामलों को गंभीरता से लें।
ऐसी शिकायतें मिलने पर तत्काल मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराएं। कहा कि थाने में आने वाले फरियादी से बेहतर तरीके से पेश आएं। जिससे जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि बन सके।
विज्ञापन
बाराबफात त्यौहार और असलहों के बारे में भी पूछा। सब इंस्पेक्टर पीएन शर्मा ने बताया कि थाने में 12 शस्त्र जमा हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष खन्ना नंदलाल भारती मौजूद रहे।