फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Girl molested at the door of the house, brother beaten when she protested

Mahoba News: घर के दरवाजे पर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा

Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Girl molested at the door of the house, brother beaten when she protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। थाना खन्ना के एक गांव में घर के दरवाजे पर युवती से युवक ने छेड़खानी करते हुए खींचकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी। शोर-शराबा सुनकर बचाने दौड़े भाई को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी युवती परिवार समेत घर पर थी। तभी नशे में गांव का भूपेंद्र यादव वहां पहुंच गया और दरवाजे की कुंडी बजाने लगा। आरोप है कि युवक उसका हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने लगा। शोर-शराबा बचाने पर कमरे में युवती का भाई दौड़ पड़ा और विरोध पर दबंग ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। परिजन जब उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे तो भूपेंद्र यादव व उसके अन्य साथियों ने एक बार फिर छेड़खानी करते हुए मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र यादव, राजू व एक अन्य के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष यज्ञनारायण भार्गव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed