फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Generator did not work, injection was done in mobile light

Mahoba News: नहीं चला जनरेटर, मोबाइल की रोशनी में लगाए इंजेक्शन

Mon, 17 Feb 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Generator did not work, injection was done in mobile light
मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर डि्रप बदलती स्वास्थ्यकर्मी।  - फोटो : मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर डि्रप बदलती स्वास्थ्यकर्मी।
महोबा। बिजली जाने के बाद जनरेटर न चलाए जाने से अस्पताल में एक घंटे अंधेरा रहा। स्टाफ नर्स व कर्मचारी वार्डों में भर्ती मरीजों को मोबाइल की रोशनी में इंजेक्शन और ड्रिप लगाते रहे। इस दौरान मरीजों के साथ तीमारदार भी परेशान रहे। बाद में बिजली आने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का फीडर अलग है। इसके अलावा किसी भी स्थिति में बिजली जाने पर दो जनरेटर लगे हैं लेकिन इन्हें कभी-कभार ही चलाया जाता है। फीडर में तकनीकी खराबी होने पर सुबह बिजली गुल हो गई। वार्डों में अंधेरा छा गया और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहीं। स्टाफ नर्स और स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर इंजेक्शन व ड्रिप लगाते नजर आए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल में 24 घंटे की व्यवस्था है। जनरेटर और इनवर्टर भी है। बिजली जाने और वार्डों में अंधेरा छाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

-----------
मरीजों ने बयां किया दर्द
मकरबई निवासी मरीज मुन्नीलाल ने बताया कि किडनी में परेशानी है। समस्या बढ़ने पर 12 फरवरी को जिला अस्पताल में दिखवाया था। बिजली जाने से उपचार कराने में दिक्कत हुई। मोबाइल की रोशनी में डि्रप लगवाई गई। एक घंटे बाद बिजली आई। इस दौरान कोई भी व्यवस्था देखने तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदार रिंकी ने बताया कि पिता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। लाइट जाने पर काफी दिक्कत हुई। अन्य मरीजों का मोबाइल की रोशनी में उपचार किया गया। सूचना देने के बाद भी जनरेटर नहीं चलाया गया। इससे परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed