{"_id":"c6bf201b4140f6905baa468939049112","slug":"gardening-earn-more-profits-in-low-cost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी कर कम लागत में कमाएं अधिक मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी कर कम लागत में कमाएं अधिक मुनाफा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी शुक्रवार को जिला औद्यानिक मिशन योजना वर्ष 2014-15 के तहत सेवायोजन कार्यालय सभागार में आयोजित कृषक गोष्ठी के अवसर पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि किसानों को बागवानी में भी किस्मत आजमानी चाहिए। जिससे वे भविष्य में नई-नई खेती अपनाकर तरक्की के नए आयाम विकसित कर सकें। जिला उद्यान अधिकारी अनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की कमी है। ऐसे में किसानों को अश्वगंधा, एलोवेरा व तुलसी की खेती करें, उन्होंने बताया कि माइक्रोवेशन योजना के तहत लघु कृषकाें को 90 प्रतिशत जबकि सामान्य किसानाें को 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उन्हाेंने कहा कि सिंचाई के दौरान स्प्रिंकलर सेट चलाते समय चिड़िया का प्रयोग करें। जिससे बेहतर सिंचाई हो सके। फल फूल व सब्जी की खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। बुंदेलखंड पैकेज से एक योजना संचालित है। जिसमें पांच हेक्टेयर में बाग लगाए जाना है। यह 15 लाख की योजना है। इसमें किसान को 7.50 लाख लगाने होंगे। शेष 7.5 विभाग देगा। इसके लिए इच्छुक किसान विभाग में आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर डीएम बीरेश्वर सिंह ने सभी स्टॉलों को निरीक्षण कर किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन