{"_id":"57bb30a54f1c1bc21fd4f475","slug":"full-of-deep-water-in-the-village-72-families-homeless","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरा गांव में भरा पानी, 72 परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरा गांव में भरा पानी, 72 परिवार बेघर
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
भरा पानी
जिले में बारिश थम जाने के बाद भी लोगों के हालात खराब हैं। ब्लाक चरखारी के ग्राम अकठौंहा और ब्लाक कबरई के ग्राम गहरा में पानी भरने से लोगाें के आशियाने छिन गए हैं। बेघर लोग स्कूल-कालेज में डेरा जमाए हुए हैं। खानपान का संकट बढ़ जाने से प्रशासनिक मदद के अलावा राजनीतिक दल भी भंडारा बनवा कर लोगों के लिए खाने की व्यवस्था कर रहे
हैं। जिले में हुई मूसलाधार बारिश से सरोवर और बांधों के उफना जाने से समूचा जिला जलमग्न हो गया है। अर्जुन बांध के उफना जाने से तरही पर बसा अकठौंहा गांव में पानी भर जाने से ग्रामीणों का सबकुछ बर्बाद हो गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को राजकीय महाविद्यालय, गंगासिंह इंटर कालेज, जीजीआईसी चरखारी में शरण दी है। इसी तरह ग्राम गहरा में चंद्रावल नदी
का पानी भर जाने से 250 मकान ढह गए और 72 परिवारों को प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शरण दिलाई गई है। पूर्व मंत्री सिद्वगोपाल साहू ने ग्रामीणों के लिए भंडारे की व्यवस्था करा रहे हैं। वही, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह ने भी बारिश से पीड़ित लोगों की मदद के लिए राशन सामग्री व तिरपाल की व्यवस्था की है। ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह ने प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों द्वारा की जा रही मदद की सराहना की है।