{"_id":"58025fdf4f1c1b210328e7cf","slug":"from-the-land-of-bundelkhand-assembly-bugle-funkenge-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड की धरती से विधानसभा का बिगुल फूंकेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड की धरती से विधानसभा का बिगुल फूंकेंगे पीएम
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना बैठक में भीड़ देख भाजपा के प्रदेश के पदाधिकारी गदगद हो गए। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि आल्हा ऊदल की वीरभूमि से पीएम नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। बुंदेलखंड के ललितपुर जिले से ही छह नवंबर को परिवर्तन यात्रा का श्रीगणेश होगा। यह यात्रा झंासी, ललितपुर और
जालौन जिले का भ्रमण करेगी। बताया कि आठ नवंबर को परिवर्तन यात्रा सोनभद्र से निकाली जाएगी, जो इलाहाबाद होते हुए चित्रकूट, बांदा महोबा और हमीरपुर जिले का भ्रमण करेगी। नौ नवंबर को बलिया से परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। सभी परिवर्तन यात्राएं पूरे उत्तर प्रदेश का भ्रमण करने के बाद 24
दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी। परिवर्तन यात्रा में भाजपा के प्रमुख मंत्रियों से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता और मंत्री शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा मार्ग रूट पहले से तय कर लिए गए है। यात्रा किसी भी मंदिर में नहीं जाएंगी। यात्रा न तो किसी स्कूल में ठहरेगी और न ही किसी
विज्ञापन
प्रत्याशी के आवास पर भोजन करेगी। यात्रा में शामिल लोग होटल में ठहरेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा की प्रचार सामग्री प्रदेश कार्यालय से भेज दी जाएगी। परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं का भ्रमण करना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व विधायक
राजेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल, पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी, युवराज सिंह, कंचन जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता, देवेंद्र शुक्ला, गोपालदत्त पांडेय सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पहली बार महोबा आएगा कोई पीएम
महोबा की धरती पर पहली दफा कोई प्रधानमंत्री कदम रखेगा। हालांकि जिले के लोगों को नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का दूसरा मौका मिलेगा। लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी महोबा आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार महोबा आ रहे हैं।