{"_id":"580670684f1c1b592c703e59","slug":"from-22-to-25-lodge-and-hotel-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 से 25 तक होटल और लाज फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 से 25 तक होटल और लाज फुल
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
यही वो जगह है जहां फांसी से पहले रखे गए थे भगत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 से 25 अक्टूबर के बीच यदि आप महोबा शहर में आकर होटल या लाज में ठहरने का प्लान बना चुके हो तो इसे कैंसिल कर दें। कारण, प्रशासन ने शहर के सभी होटल व लाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली की वजह से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बुक कर लिए हैं। होटल व लाज संचालकों को पत्र भेजकर कमरों की बुकिंग न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। पीएम की रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस प्रशासन भी पीएम की रैली के लिए जुट गया है। पीएम की रैली में बाहर से आने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की जा रही है। यही वजह है कि उप जिलाधिकारी ने शहर के प्रमुख एक दर्जन होटल व लाज संचालकों को पत्र भेज 22 से 25 अक्टूबर तक कोई भी रूम बुक न करने के निर्देश दिए हैं।
उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने शहर के शंकर होटल, अतिथि होटल, प्रशांत रेजिडेंसी, पारस होटल, ललता भवन, शिवम होटल, कृृष्णा होटल सहित सभी प्रमुख होटल व लाज संचालकों को भेजे पत्र में 22 से 25 अक्टूबर के बीच एक भी कमरा बुक न करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को होटल व लाज में कमरा नहंी मिलेगा। चार दिन के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। निर्देश का पालन न करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।