फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four teams are raiding to arrest the murder accused.

Mahoba News: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें दे रहीं दबिश

Thu, 25 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 25 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four teams are raiding to arrest the murder accused.
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस 36 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपियोंं की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कालीपहाड़ी निवासी जयपाल की वर्ष 2016 में 50 रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बृजेंद्र को आरोपी बनाया गया था। निजली अदालत ने बृजेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। एक वर्ष पहले हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। सोमवार की देर रात बृजेंद्र का शव खून से लथपथ उसी स्थान पर मिला था, जहां जयपाल की हत्या की गई थी। मृतक के पिता परशुराम ने मृतक जयपाल के बेटे बबलू, अरुण, गोकरण, भतीजे अर्जुन, पवन और महेश के खिलाफ शहर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं लेकिन पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed